Knowledgebeemplus

UP Board Class 12 Economics Model Paper 2021

UP Board Class 12 Economics Model Paper 2021

UP Board Class 12 Economics Model Paper 2021

UP Board Class 12 Economics Model Paper 2021

अनुक्रमांक………….
नाम………………….

324                 524 (BG)
              2021
     अर्थशास्त्र मॉडल पेपर
             कक्षा-12
समय : तीन घंटे 15 मिनट पूर्णांक : 70

नोट : प्रारंभ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित है।

निर्देश :
¡) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
¡¡) प्रश्न संख्या 1 से 10 तक बहुविकल्पी है, जिनका केवल सही उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है। प्रश्न संख्या 11 से 18 तक अति लघु उत्तरीय हैं,‌ जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 50 शब्दों में तथा प्रश्न संख्या 19 से 24 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में तथा प्रश्न संख्या 25 से 27 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न है, जिनका प्रत्येक का उत्तर लगभग 300 शब्दों में लिखना है।
¡¡¡) प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित है।

( बहुविकल्पीय प्रश्न )

सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए—
1. उपभोक्ता का उद्देश्य अपने……….. को अधिकतम करना है। 1
(क) अधिमान (ख) प्रतिमान
(ग) चुनाव। (घ) सन्तुष्टि

2. निम्नलिखित में से एक टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु नहीं है। 1
(क) फ्रिज (ख) तौलिया
(ग) मेज (घ) भोजन

3. निम्नलिखित में से कौन-सा पूर्ण प्रतियोगिता का लक्षण नहीं है? 1
(क) क्रेताओं की अधिक संख्या (ख) समरूप वस्तु
(ग) विक्रेताओं की अधिक संख्या (घ) कीमत विभेद

4. एक देश में केंद्रीय बैंक होता है/होते हैं— ‌ 1
(क) दो (ख) एक
(ग) ‌तीन (घ) पांच

Our App for Competitive Exam – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.competitive.onlinequiz

5. चाय की कीमत में वृद्धि से चीनी की मांग में होगी – 1
(क) कमी (ख) वृद्धि
(ग) स्थिरता (घ) ये सभी

6. निम्नलिखित में से कौन प्रत्यक्ष कर है? 1
(क) सेवा कर (ख) सीमा शुल्क
(ग) आयकर ‌ (घ) आयात शुल्क

7. कुल संप्राप्ति है – 1
(क) m x g (ख) q x d
(ग) p x q (घ) इनमें से कोई नहीं है

8. केंद्रीय बैंक की नीति कहलाती है — 1
(क) राजकोषीय नीति (ख) मौद्रिक नीति
(ग) विदेशी विनिमय नीति (घ) अंतरराष्ट्रीय व्यापार नीति

9. भारत में ₹100 के नोट का निर्गमन कौन करता है? ‌ 1
(क) भारतीय स्टेट बैंक (ख) केंद्र सरकार
(ग) भारतीय रिजर्व बैंक (घ) इनमें से कोई नहीं

10. करेंसी नोटों को निर्मित करने का अधिकार निम्न में से किस संस्था को है? ‌‌ 1
(क) बैंक ऑफ इण्डिया
(ख) यूनाइटेड बैंक ऑफ इण्डिया
(ग) रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया
(घ)‌ स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया

Our Mobile App for Board Exam Preparation – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knowledgebeem.online

(अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)

11. अर्थव्यवस्था की परिभाषा दीजिए। 3

12. उत्पादन की स्थिर लागत से क्या तात्पर्य है ? 3

13. बाजार का अर्थ लिखिए। 3

14. मांग का नियम क्या है? ‌। 3

15. बेरोजगारी की दर की परिभाषा दीजिए। 3

16. वैयक्तिक आय की परिभाषा दीजिए। 3

17. व्यावसायिक बैंक किसे कहते हैं? 3

18. खुली अर्थव्यवस्था से क्या अभिप्राय है? 3

History Model Paper 2021 https://knowledgebeemplus.com/up-board-class-12-history-model-paper-2021/

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

19. ‘वस्तु की मांग में वृद्धि’ और ‘मांग-मात्रा में वृद्धि’ में भेद कीजिए । 6

20. केंद्रीय बैंक के प्रमुख कार्यों की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए। 6

21.तैरती विनिमय दर से आप क्या समझते हैं? 6

22. वस्तु विनिमय प्रणाली क्या है? इसकी क्या कमियां है? 6

23. बजट के उद्देश्यो को समझाइए। 6

24. 1929 की महामंदी का वर्णन कीजिए। 6

‌‌(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

25. आरेख का प्रयोग करते हुए औसत लागत और सीमांत लागत के सम्बन्ध को बताइए। 10
अथवा
श्रम बाजार में मजदूरी निर्धारण को सविस्तार समझाइए। 10

26. राष्ट्रीय आय से आप क्या समझते हैं? सकल घरेलू उत्पाद तथा कल्याण पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 10
‌ अथवा
समष्टि अर्थशास्त्र की परिभाषा दीजिए। 10

27. मुद्रा के प्रमुख‌ कार्यो की विवेचना ‌कीजिए। ‌ 10
अथवा
अर्थव्यवस्था की केंद्रीय समस्याओं की विवेचना कीजिए। 10

For more post visit our website – https://knowledgebeemplus.com
Visit our YouTube channel – https://www.youtube.com/c/Knowledgebeem

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *